CM Mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee – केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CM Mamata Banerjee – भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से भी हमले की आशंका बढ़ गई है।

CM Mamata Banerjee

ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों को शांत रहने और भ्रमित न होने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।

सीएम ने कहा देश की रक्षा के लिए राज्य केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंक के खिलाफ लड़ेगा। सीएम ने मीडिया से भी कहा कि अगर आपके पास कोई जानकारी है तो आप इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं लेकिन फर्जी सूचनाओं या खबरों से सावधान रहें।

CM Mamata Banerjee ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट लड़ाई है। इस समय कोई विभाजन नहीं है। हम सब देश के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थितियों के कारण छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। पुलिस, एसपी, डीएम, बीडीओ सभी को सतर्क किया गया है। गतिशीलता बढ़ाने की बात की गई है। सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।

सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।’ इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी ने प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पहले करने की बात कही।

उन्होंने कहा, “मैं कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही। लेकिन यदि छुट्टी पहले की जा सके तो उसपर विचार करें। बच्चे जितने अधिक समय तक घर पर रहेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। उन्हें घर से ही पढ़ाई करने दें।

Share from here