Advertisement
panchayat election Mamata Banerjee in jalpaiguri

न्याय प्रणाली पूरी तरह से आत्मनिर्भर होनी चाहिए – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि मैं न्यायिक प्रणाली में स्वतंत्रता चाहती हूं। मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम प्रणाली का जिक्र किए बगैर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र पर न्याय व्यवस्था में दखल देने का आरोप लगाते हुए कहा, ”न्याय प्रणाली पूरी तरह से आत्मनिर्भर होनी चाहिए। चूंकि कॉलेजियम में केंद्र की सिफारिशें हो सकती हैं, इसलिए राज्यों के प्रतिनिधि भी होने चाहिए। लेकिन, राज्य की किसी भी सिफारिश का पालन नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार सीधे तौर पर न्यायपालिका में दखल दे रही है।” न्यायपालिका में स्वतंत्रता की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हम सभी के लिए न्याय चाहते हैं। हम न्यायपालिका में पूर्ण स्वतंत्रता चाहते हैं। मैं लोकतंत्र की आजादी चाहती हूं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari