Advertisement

पश्चिम बंगाल में रहना है तो बंगाली बोलनी होगी- ममता बनर्जी

कोलकाता

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाहर से आकर पश्चिम बंगाल में बसे लोगों के खिलाफ नए सिरे से मोर्चा खोल दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बंगाल में रहने वाले हर एक शख्स को बांग्ला भाषा सीखनी होगी, बंगाली बोलनी होगी।

ममता ने शुक्रवार को कहा, “मैं भी उत्तर प्रदेश और बिहार जाती हूं तो हिंदी बोलती हूं। बंगाल में रहने वाले हर बाहरी शख्स को बांग्ला सीखनी ही पड़ेगी।”

इशारे-इशारे में उन्होंने बाहर से आकर यहां बसे लोगों को अपराधी बता दिया और दावा किया कि राज्य में हर तरह के हिंसक हालात एवं अपराध के लिए ये लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल के पीछे भी कुछ बाहरी लोग ही हैं। वे लोग ही हड़ताल के लिए डॉक्टरों को उकसा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *