Advertisement
Congress

Congress – भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में राज्य कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, फाड़े बैनर-पोस्टर, शुभंकर सरकार ने …

कोलकाता

Congress – बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के विरोध में, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के एक समूह ने कोलकाता में राज्य कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा किया।

Advertisement

Congress

भाजपा नेता राकेश सिंह पर कांग्रेस पार्टी ऑफिस के बाहर तोड़फोड़ और आग लगाने का आरोप लगा है। कथित तौर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर सहित कई बैनर और पोस्टर भी फाड़े गए।

कांग्रेस ने राकेश सिंह के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बाद, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने राज्य भाजपा अध्यक्ष को एक खुला पत्र लिखा।

उन्होंने लिखा, ‘भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में बीजेपी का झंडा लेकर राज्य कांग्रेस मुख्यालय में हमला किया गया है।

उन्होंने लिखा आज सुबह, राज्य कांग्रेस कार्यालय नहीं खुला था और भाजपा कार्यकर्ता चोर की तरह आए और उन्होंने कांग्रेस की संपत्ति को नष्ट किया है और नेतृत्व के फोटो वाली पोस्टर बनेर को नष्ट किया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद भी, अगर भाजपा राकेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है, तो हमें नहीं पता कि राज्य भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा किस स्तर तक पहुँच जाएगा।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari