breaking news

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ‘हल्लाबोल’ रैली का आयोजन करने जा रही है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस रैली में इतने लोग जुटेंगे कि रामलीला मैदान छोटा पड़ जाएगा।

इस रैली में कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरती दिखेगी। इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

7 सितंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस 2024 के आम चुनावों की तैयारियों का आगाज करने जा रही है।

Share from here