Advertisement
breaking news

लखनऊ – ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद का है मामला

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शुक्रवार की शाम एक ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गोसाइंगंज इलाके में भूमि विवाद को लेकर हुई है।

Advertisement

 

बताया जा रहा है कि ट्रस्ट की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर वहां पर मौजूद मंदिर के पुजारियों को आपत्ति थी। इसके बाद विवाद हुआ और पुजारियों ने मिलकर ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

 

वारदात की जानकारी ‌मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।ठेकेदार की पहचान निर्मल अग्निहोत्री के तौर पर हुई है।

 

बताया जा रहा है कि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और पहले भी पुजारियों और ठेकेदार के बीच विवाद हो चुका था। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari