Advertisement

पीएम मोदी ने राजघाट जाकर दी बापू को श्रद्धांजलि, कहा- आपका जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा

देश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा।पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनकी जयंती पर नमन किया।

Advertisement

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘’राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा ’’ इसके बाद पीएम मोदी राजघाट पहुंचे।

 

एक अन्य ट्वीट में लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।’’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari