प्ले स्टोर पर उपलब्ध CoWIN एप फर्जी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया आगाह

देश

देश के लोगों को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। इस वैक्सीन का सही तरीके से वितरण और जरूरतमंद लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार एक ऐप लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप का नाम Co-WIN है। अगर आप भी कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की श्रेणी में आते हैं तो आपको इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, लेकिन इस ऐप को लेकर एक धांधली हो गई है।

 

गूगल प्ले स्टोर पर इससे मिलते-जुलते नाम से कई ऐप आ गए हैं, जो आपसे आपकी जानकारी मांग कर रहे हैं। कई ऐप्स तो ऐसे हैं जिन्हें 10 हजार से अधिक डाउनलोड किया जा चुका है। इससे यूजर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Google Play Store पर Cowin नाम से तीन ऐप उपलब्ध हैं. ये तीनों ऐप 10 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किए जा चुके हैं. हालांकि, इन ऐप्स की डीटेल से साफ है कि इनमें से कोई भी केंद्र सरकार की ऑफिशियल Co-WIN App नहीं है। सरकार ने अभी तक ऐसा कोई ऐप लॉन्च नहीं किया है।

 

ऐसे किसी भी फर्जी ऐप को डाउनलोड करना भारी पड़ सकता है। ये ऐप्स यूजर्स के फोन से उनका पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं, जिससे आप जालसाजी का भी शिकार हो सकते हैं। 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी फर्जी CoWIN एप को लेकर लोगों को आगाह किया है और डाउनलोड न करने की सलाह दी है।

Share from here