Advertisement
One Nation One Election vote

आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव आज

बंगाल

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। आसनसोल के मामले में, भाजपा की मुख्य चुनौती इस सीट को बरकरार रखना है, जहां से बाबुल सुप्रियो 2014 में और फिर 2019 में लगातार दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। जहां से इस बार तृणमूल के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा है तो भाजपा से अग्निमित्र पॉल सामने है।

Advertisement

 

2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद, सुप्रियो तृणमूल में शामिल हो गए और आसनसोल के सांसद के रूप में इस्तीफा भी दे दिया, जिससे उपचुनाव की आवश्यकता हुई। सुप्रियो इस बार बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा ने केया घोष तो माकपा ने सायरा शाह हलीम को मैदान में उतारा है। 

 

हालांकि आसनसोल सीट से तृणमूल कभी नही जीत पाई है लेकिन उपचुनाव में पश्चिम बंगाल में देखा गया है कि सत्ताधारी दल ही अधिकतर जीतती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari