cyclone mocha

चक्रवाती तूफान Yaas – मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
  • बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर
  • 24 मई की सुबह तक यास के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

चक्रवाती तूफान Yaas का खतरा देश के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान यास ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तबाही मचा सकता है।

 

26 मई की शाम तक पहुंच सकता है पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक

 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। 24 मई की सुबह तक इसके चक्रवात में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। इसके अलावा 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है।

 

24 मई की सुबह तक यास के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

 

आईएमडी ने कहा, “एक निम्न दबाव के क्षेत्र के कल, 23 ​​मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र पर विक्षोभ में केंद्रित होने की आशंका है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जो 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।” मौसम विभाग ने कहा कि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और आगे गंभीर रूप लेगा और 26 मई की सुबह तक पश्चिम बंगाल के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच जाएगा।

 

तय समय पर अंडमान पहुंचा मानसून

 

मानसून ने तय समय पर शुक्रवार को अंडमान-निकोबार में दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर से उठा ताऊ ते तूफान अपने साथ मानसूनी हवाओं को भी समय से पहले भारत तक खींच लाया है।

 

 

बंगाल और ओडिशा पर सबसे ज्यादा असर

 

तूफान को लेकर पहले से ही आंध्र प्रदेश, ओडीशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर पड़ेगा। अंडमान और निकोबार और पूर्वी तट के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ का खतरा भी बन सकता है।

 

25 – 26 मई को पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के इलाकों में बारिश

 

25-26 मई के बीच उड़ीसा, 26 मई को झारखंड, सिक्किम, बंगाल के हिमालयी इलाकों और 25 – 26 मई को पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के इलाकों बारिश हो सकती है। इधर, ओडिशा सरकार ने तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए अपने 30 से 40 जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है।

Share from here