breaking news

शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई को वाई प्लस की सुरक्षा

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का साथ छोड़ कर भाजपा में आने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई को वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है।
शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुभेन्दु के पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाई दिव्येंदु अधिकारी को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने की घोषणा की है। इनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। 
उल्लेखनीय है कि कभी ममता के खास रहे शिशिर अधिकारी और शुभेन्दु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था।
Share from here