Dashami Mahotsav – बाबा रामदेव के तीन दिवसीय भादवा सुदी दशमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कोलकाता सामाजिक

Dashami Mahotsav – सनलाइट /कोलकाता। रामदेव बाल मंडल एवं रामदेव महिला मंडल संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 24वें भादवा सुदी दशमी महोत्सव का रविवार को उद्घाटन किया गया।

Dashami Mahotsav

मालापाड़ा सिंघागढ़ मोड़ के निकट स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक आरती से हुआ।

इस अवसर पर भक्तों ने आओ बाबा, पधारो बाबा का गायन कर बाबा का आह्वाहन किया। भजन संध्या में आमंत्रित कलाकार के रूप में प्रमोद द्विवेदी(बाबा पिंटू) ने गणेश वंदना सहित अन्य प्रसिद्ध भजनों से बाबा को रिझाया।

गोपाल पुरोहित, ऋषभ मुंधड़ा और सच्चिदानंद पारीक ने भी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भक्तों ने घणी खम्मा और रामा पीर के जयकारे लगाए।

उद्घाटन समारोह में उद्योगपति और समाजसेवी मदन मोहन फोमरा, समाजसेवी गोपीकिशन केडिया, समाजसेवी सुशील कुमार पुरोहित, संजय डागा, सज्जन सराफ, जोड़ासाकू विधायक विजय ओझा,

संजय उपाध्याय समेत अन्य कई गणमान्य जन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

सोमवार सुबह मंदिर प्रांगण से ध्वजा पदयात्रा निकाली गई। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची।

शाम को गौ सेवक साध्वी श्रद्धा गोपालदास सरस्वती दीदी के सानिध्य में बाबा की सामूहिक महाआरती के बाद केयूर, नयन और ईवा मेहता के अलावा नवीन आचार्य(बीकानेर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

रात में महेश राकेश बाबा की संगीतमय जीवन गाथा (जुम्मा) सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार प्रातः हवन के बाद तीन दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

मंडल के संस्थापक जेठमल रंगा ने बताया कि प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हुए दस दिवसीय आयोजन में आचार्य कन्हैयालाल व्यास के आचार्यत्व में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है।

इसके तहत मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन गंगा जल, इत्र, दही, घी, शहद, चीनी, गन्ना रस, मौसमी रस, पंचामृत, गुलाब जल – केसर आदि द्रव्यों से बाबा के चरणों का अभिषेक किया जा रहा है।

इससे पहले दूज तिथि पर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुकेश जोशी ने बाबा की जीवन गाथा का संगीतमय गायन कर भक्तों को रसपान कराया।

Dashami Mahotsav – श्रीरामदेव बाल मंडल के दशमी महोत्सव आयोजन को सफल बनाने में कन्हैयालाल बाहेती, बिमल केडिया, सुशील जालान, नीरज सिंघी, मलय चक्रवर्ती,

राकेश दुबे, रिकी माली, आनंद साव, सनातन चंद्र, सोनू साव, आलोक राय, विकास विद्यासारिय, संजय सिंह समेत अन्य सभी पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता सक्रिय है।

Share from here