Advertisement

जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया – मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल

दिल्ली

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि – जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा – 

दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया।

दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari