Advertisement
sunlight news

डोंबिवली – अस्पताल से कोरोना क्वारंटाइन मरीज फरार 

अन्य
मुंबई। डोंबिवली के रुक्मणिबाई अस्पताल में कोरोना क्वारंटाइन मरीज रात में फरार हो गया है। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने डोंबिवली पुलिस स्टेशन में फरार मरीज के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। डोंबिवली पुलिस फरार क्वारंटाइन कोरोना मरीज की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 
जानकारी के अनुसार कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की ओर संचालित रुक्मणीबाई अस्पताल में कुल 24 कोरोना मरीजों को भर्ती करवाया गया था। इनमें से 5 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। 19 मरीजों में एक मरीज रात को फरार हो गया है। डोंबिवली के रुक्मणीबाई अस्पताल को कोरोना अस्पताल के रूप में घोषित किया गया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari