Advertisement
breaking news

त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

अन्य त्रिपुरा

देश के तीन पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग आज इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसको लेकर आज दोपहर ढ़ाई बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय विधानसभा का 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। त्रिपुरा में इस वक्त भाजपा की सरकार है। वहीं, नगालैंड में एनडीपीपी के नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री हैं। मेघालय में एनपीपी के कोनराड संगमा की सरकार है। दोनों राज्यों में भाजपा सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari