sunlight news

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद ज्योतिर्मयी सिकदर

कोलकाता

कोलकाता। जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव की तारीखें करीब आती जा रही हैं, वैसे-वैसे विपक्षी भाजपा की ताकत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल बंगाल जनसंवाद सभा के दौरान पूर्व सांसद ज्योतिर्मयी सिकदर भाजपा में शामिल हो गई हैं।

कोलकाता स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष दिलीप घोष ने उन्हें भाजपा का दामन थमाया है। 

ज्योतिर्मयी सिकदर जकार्ता एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हैं। उन्होंने नदिया जिले के राणाघाट से माकपा के टिकट पर सांसद के तौर पर जीत दर्ज की थी। हालांकि उसके बाद के चुनाव में वह हार गई थीं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने राज्य में खुद को मजबूत करने में जुटी है। खबर है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इनमें से एक मंत्री हैं।

Share from here