कृषि कानूनों के विरोध में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार लागू किए गए कृषि कानूनों को वापस ले। हालांकि केंद्र सरकार जहां झुकती हुई नजर नहीं आ रही है तो वहीं किसान भी अपनी मांगे मनवाए बिना पीछे हटने को राजी नहीं है।इस बीच आज 10.30 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक होगी।
केंद्र सरकार और किसानों के बीच नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। किसान और केंद्र सरकार दोनों ही झुकने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार जहां कृषि कानूनों में सुधार की बात कर रही है तो वहीं किसान इन कानूनों को वापस लेने की मांग पर ही अड़े हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी।
सुबह 10.30 बजे से केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। किसान आंदोलन के चलते इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
