किसानों की आज भूख हड़ताल, सरकार ने 40 संगठनों को फिर भेजी वार्ता के लिए चिट्ठी

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने सभी धरनास्थलों पर एक दिन की भूख हड़ताल का ऐलान किया है। उधर, सरकार ने एक चिट्ठी 40 किसान संगठनों के नाम लिखी है। कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने क्रांतिकारी किसान मोर्चा समेत 40 किसान संगठनों को चिट्ठी लिखकर एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है।
स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा है कि 21 दिसंबर को सभी प्रदर्शन स्थलों पर किसान एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इसकी शुरुआत यहां प्रदर्शन स्थलों पर 11 सदस्यों का एक दल करेगा।’
 भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता जगजीत सिंह डलेवाला ने भी हरियाणा के किसानों को लेकर नया ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के किसान 21 दिसंबर को भूख हड़ताल करेंगे तथा 25 से 27 दिसंबर तक राज्य के किसान नाकों पर टोल नहीं देंगे। 
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे के दौर पश्चिम बंगाल में कहा था कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। एक-दो दिन में आंदोलन खत्म कराने के लिए किसानों से मुलाकात कर सकते है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) थी, है और रहेगी। 
Share from here