किसान आंदोलन – किसानों का सरकार को लिखित जवाब, सरकार का प्रस्ताव नामंजूर

देश

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को 20 दिन से अधिक हो गया है। बुधवार को एक बार फिर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को ब्लॉक कर दिया गया। किसान संगठनों ने सरकार को लिखित में जवाब देते हुए संशोधनों को ठुकरा दिया है। आज ही सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई भी होनी है। कुछ दिन पहले नोएडा सीमा को खोला गया था, लेकिन अब दूसरे संगठन ने यहां मोर्चा संभाला है।

Share from here