Firearms Recover – बागुईआटी में नाका चेकिंग के दौरान आग्नेयास्त्र बरामद

कोलकाता

Firearms Recover – बागुईआटी थाना क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक आग्नेयास्त्र और एक राउंड गोली के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है।

Firearms Recover

यह कार्रवाई गुरुवार देर रात केंद्रीय बल के साथ संयुक्त रूप से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बागुईआटी थाना इलाके के विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय बल के साथ नाका चेकिंग चल रही थी।

इसी दौरान मंडलगाती टाटा गेट के पास चेकिंग के समय एक व्यक्ति के पास से एक आग्नेयास्त्र और एक राउंड गोली बरामद की गई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रफुल्ल चटर्जी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार उसके पास कहां से आया और उसका उद्देश्य क्या था। मामले की जांच जारी है।

Share from here