Advertisement
breaking news

Firhad Hakim OSD – फिरहाद हकीम के ओएसडी पर पैसे वसूलने का आरोप, अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के कर्मी ने कराई शिकायत दर्ज

कोलकाता

Firhad Hakim OSD – कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के ओएसडी कालीचरण बंदोपाध्याय पर पैसे वसूलने का आरोप लगा है। कोलकाता के शेक्सपियर सारणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

Advertisement

Firhad Hakim OSD

यह शिकायत तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के एक कर्मचारी ने दर्ज कराई। जिसे लेकर तृणमूल के अंदर हंगामा मच गया है।

आरोप सामने आने के बाद फिरहाद हकीम ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई खबर नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि ऐसा कुछ है तो उन्हें पहले सूचित किया जा सकता था।

Firhad Hakim OSD – अयान घोष दस्तीदार नाम के शख्स ने फिरहाद हकीम के ओएसडी कालीचरण के नाम से शेक्सपियर सारणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। वह कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक के कार्यालय में काम करता है।

घटना पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, काली पैसा वसूलते है ये मैंने पहले भी कहा था। तपसिया में 200 करोड़ रुपये खर्च कर तृणमूल भवन बनाया जा रहा है।

काली को वह पैसा वसूलने का काम सौंपा गया है। मैंने यह शिकायत बहुत पहले की थी। काली के पास सात फ्लैट हैं। उनके पास पार्थ चटर्जी से भी ज्यादा संपत्ति है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari