Advertisement

यूपी – कांग्रेस ने 125 कैंडिडेट की पहली सूची की जारी, 50 महिला प्रत्‍याशियों को दिया टिकट

उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की महासचिव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने प्रमुख कैंडिडेट्स की जानकारी साझा की है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। इसलिए हमने अपने वायदे के अनुसार महिलाओं को टिकट दिया है। हमारी पार्टी से उन्नाव की प्रत्याशी, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता अब वो हासिल करें।’

Advertisement

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari