नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को रविवार को सीने में दर्द के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया।
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री को रात 8:40 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। 87 वर्षीय सिंह पर ह्रदय रोग विभाग की टीम करीबी नजर रखे हुए हैं।
