Advertisement

Ganga Vilas Cruise को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

देश

Ganga Vilas Cruise – देश को आज ‘गंगा विलास क्रूज’ के रूप में एक नई सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वाराणसी में गंगा नदी के किनारे दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज, ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाएंगे और एक ‘टेंट सिटी’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। गंगा विलास 51 दिनों में लगभग 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा। इस दौरान यह क्रूज भारत एवं बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंचेगा।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari