Advertisement

Gangasagar Mela – बजरंग परिषद का 109वां सेवा शिविर 10 जनवरी से

बंगाल

सनलाइट, कोलकाता। Gangasagar Mela के अवसर पर बजरंग परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा हेतु 109वां सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

Gangasagar Mela

परिषद द्वारा बताया गया कि यह सेवा शिविर 10 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक गंगासागर मेला क्षेत्र में संचालित होगा।

शिविर का आयोजन गंगासागर मेला क्षेत्र रोड नंबर–2, सूचना केंद्र के पास, नामखाना, लॉट–8, कचूबेड़िया में किया जाएगा।

सेवा सचिव प्रेमनाथ दुबे ने बताया गया कि प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर कपिल मुनि के दर्शन और गंगासागर संगम में पुण्य स्नान के लिए देश–विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

ऐसे में परिषद अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है।

पिछले Gangasagar Mela के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में लगभग 1800 तीर्थयात्री अपने साथियों से बिछुड़ गए थे, जिन्हें परिषद के स्वयंसेवकों की मदद से उनके परिजनों से मिलवाया गया।

इसके अलावा करीब 56 ऐसे श्रद्धालु, जिनके साथ कोई नहीं था, उन्हें मेला समाप्ति के बाद सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी परिषद द्वारा की गई।

सेवा शिविर के अंतर्गत खोए–भटके यात्रियों की खोज, विश्राम, भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी।

शिविर को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष अरविंद बियानी, उपाध्यक्ष विमल केडिया, सांवरमल गोयल, सुरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष सुदीप नोपानी, अनिल जालान,

प्रधान सचिव हरि नारायण दुबे, संयुक्त सह सचिव श्याम सुंदर सराफ, प्रतिश सराफ, सह सेवा सचिव विकास राव, सचिव वस्तु भंडार मनोज तिवारी, मनोज चांदगोठिया, प्रकाश सांगानेरिया सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari