Gariahat – गरियाहाट बाजार में ईबी की औचक छापेमारी, दुकानदारों को चेतावनी

कोलकाता

Gariahat – कोलकाता के प्रमुख गरियाहाट बाजार में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्रवर्तन शाखा (ईबी) के अधिकारियों ने अचानक छापा मारा।

Gariahat

अधिकारियों ने बाजार की विभिन्न किराना दुकानों, कच्ची सब्जियों और मछली की दुकानों पर पहुंचकर औचक निगरानी की और कई दुकानदारों से विभिन्न मुद्दों पर पूछताछ की।

ईबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह जांचने के लिए निरीक्षण किया गया था कि गरियाहाट बाजार में चीनी और प्याज जैसी कुछ आवश्यक वस्तुएं निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर तो नहीं बेची जा रही हैं।

जांच के दौरान अधिक कीमत पर सामान बेचने के मामले सामने आए हैं। निरीक्षण के दौरान कई विक्रेताओं से सामान खरीदने का बिल मांगा गया।

आरोप है कि कई दुकानदार बिल दिखाने में असमर्थ रहे। अधिकारियों ने उनसे यह भी पूछताछ की कि सामान अधिक कीमत पर क्यों बेचा जा रहा है और उन्होंने उसे कहां से खरीदा है।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुछ दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह साफ कर दिया गया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या उन्हें तय कीमत से अधिक दाम पर बेचना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari