Kirti Azad – 15 लाख की रंगदारी के मामले में CID के सामने पेश हुए तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद

कोलकाता

Kirti Azad – पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद मंगलवार को कोलकाता स्थित सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में पेश हुए।

Kirti Azad

यह मामला पिछले साल एक व्यवसायी से कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने से जुड़ा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश और दिए गए सुरक्षा कवच के तहत तृणमूल सांसद आज जांच अधिकारियों के सामने हाजिर हुए।

इससे पहले अदालत ने उन्हें मामले की जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था। मामला पिछले साल 21 मई का है

जब एक व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि उसे दुर्गापुर स्थित सांसद के बंगले पर बुलाकर उनके एक सहयोगी द्वारा 15 लाख रुपये की मांग की गई थी और रकम न देने पर उसका गैस कारोबार बंद करने की धमकी दी गई थी।

इस घटना को लेकर बाद में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। हालांकि, सांसद कीर्ति आजाद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

अदालत में उनकी कानूनी टीम ने यह भी दलील दी कि कथित घटना के करीब 15 महीने बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है और इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

Kirti Azad – हाईकोर्ट के आदेशानुसार फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari