West Bengal – निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव की घोषणा की है।
West Bengal
तृणमूल कांग्रेस सांसद कोयल मल्लिक के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी। नामांकन प्रक्रिया 29 सितम्बर से शुरू होगी। 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।
ऐसी अटकलें है कि कोयल भी सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के रास्ते पर चलेंगी और बीजेपी के टिकट पर अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगी।
हालांकि कोयल ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही बीजेपी ने कोई घोषणा की है।
कोएल मल्लिक ने 6 अप्रैल को तृणमूल सांसद के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन तीन महीने के भीतर ही 16 जुलाई को इस्तीफ़ा दे दिया।
Share from here
