Advertisement

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल करेंगे दिल्ली का दौरा

बंगाल

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की कथित तौर पर खराब होती स्थिति को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा शिकायत किए जाने के एक दिन बाद के राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंगलवार को चार दिन के दिल्ली दौरे पर जाएंगे।

Advertisement

 

राज्यपाल ने ट्वीट किया कि वह मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे और 18 जून को कोलकाता लौटेंगे। उन्होंने अपने दौरे के उद्देश्य का उल्लेख नहीं किया।

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में कई भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकत की थी और उनसे प्रदेश में कानून व्यवस्था की कथित तौर पर चरमराती स्थिति तथा राज्य पुलिस के ‘‘पक्षपाती रवैये’’ को लेकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

 

राज्यपाल धनखड़ ने इसके बाद ट्वीट किया था कि अधिकारी ने उनसे मुलाकात की और राज्य में कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari