हिंदी नववर्ष के अवसर पर संस्कृति संस्कार 19 मार्च को निकालेगी भव्य शोभायात्रा

कोलकाता
  • रामदेव परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थाओं के साथ की बैठक

सनलाइट, कोलकाता। हिंदी नववर्ष के अवसर पर संस्कृति संस्कार द्वारा 19 मार्च को निकाले जाने वाली यात्रा के लिए श्री रामदेव परिवार, कोलकाता ने बैठक की।

हिंदी नववर्ष

बैठक में रामदेवजी के गुणगान में लगी प्रमुख संस्थाओं ने मिलकर शोभायात्रा की तैयारियों और आवश्यकताओं पर चर्चा की।

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि रुप में पूनम रंगा, स्वपन बर्मन, गोपाल छापड़िया, विमल केडिया, राजकुमार मोहता, शैलेश पुरोहित, राहुल हर्ष, विमल कुमार शर्मा,

मंयक धूत, बद्री दास व्यास, नीरज सिंघी, अशोक व्यास, बीके आचार्य, रवि शर्मा, मंयक अग्रवाल, गौतम पुजारी व अन्य उपस्थित थे। सभी ने शोभायात्रा को सुंदर और भव्य बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए।

आयोजन की जानकारी देते हुए शोभायात्रा की मुख्य आयोजक संस्था संस्कृति संस्कार की ओर से संस्थापक स्वपन बर्मन, घनश्याम सारड़ा एवं गज्जू चांडक ने बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत अपराह्न 3.30 बजे बड़ाबाजार में तारा सुंदरी पार्क के सामने माँ पूंटे काली की आरती के साथ होगी ।

अनेकों संस्थाएं इस आयोजन में सम्मलित होंगी । बड़ाबाजार के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा का समापन कलाकार स्ट्रीट स्थित नवरुपा गणगौर द्वार के समक्ष भव्य रुप से सामूहिक आरती के साथ होगा।

रामदेव परिवार के पूनम रंगा व जेठमल रंगा ने बताया कि शोभायात्रा में हर साल की तरह इस साल भी विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की मनोरम झांकियां साथ रहेगी।

प्रवासी भोजपुरी समाज जहां चैता गाते हुए इस शोभायात्रा में साथ – साथ चलेंगे। श्री रामदेव परिवार के बैनर तले बाबा के भक्त बाबा की भव्य प्रतिमा के साथ शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण केंद्र बिंदु में रहेंगे।

Share from here