Howrah – उत्तर हावड़ा में पूर्व विधायक गौतम चौधरी के पार्टी कार्यालय पर चला बुलडोजर

बंगाल

Howrah – हावड़ा जिले के पूर्व तृणमूल विधायक और जिला सदर तृणमूल अध्यक्ष गौतम चौधरी के सलकिया स्थित पार्टी कार्यालय पर हावड़ा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने बुलडोजर चला दिया है।

Howrah

मिली जानकारी के अनुसार, सलकिया इलाके में लंबे समय से बने इस पार्टी कार्यालय पर अवैध निर्माण का आरोप था।

इसी शिकायत के आधार पर हावड़ा नगर निगम की ओर से यह अभियान चलाया गया और बुलडोजर की मदद से कार्यालय को ढहा दिया गया।

इस घटना को राजनीतिक गलियारों का एक हिस्सा अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं बल्कि इसके पीछे गहरी राजनीतिक साजिश करार दे रहा है।

दूसरी ओर, हावड़ा कॉरपोरेशन का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उसी का एक हिस्सा है और इसे किसी भी तरह की राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित नहीं बताया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari