Advertisement

Howrah – घुसुड़ी के हनुमान जूट मिल में भीषण आग

कोलकाता

Howrah – हावड़ा के घुसुड़ी इलाके में शुक्रवार तड़के एक जूट मिल के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

Howrah

आग जेएन मुखर्जी रोड पर स्थित हनुमान जूट मिल परिसर के भीतर गोदाम नंबर 25 में सुबह लगभग 3 बजे लगी।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुंची। चूंकि गोदाम के शटर बंद थे, इसलिए शुरुआत में दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बाद में शटर तोड़कर दमकलकर्मी भीतर दाखिल हुए और आग बुझाने का काम शुरू किया। शुरुआत में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पास ही बहने वाली गंगा नदी से मोटर पंप के जरिए पानी खींचकर छिड़काव किया गया।

इस अग्निकांड में पूरा गोदाम जलकर राख हो गया है। गोदाम में रखे माल के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari