Advertisement

सांसद अर्जुन सिंह माफिया हैं, मुझे भी उनसे डर लगता है – फिरहाद हकीम

कोलकाता

ममता कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के प्रशासक फिरहाद हकीम ने भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को माफिया कहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें अर्जुन सिंह से डर लगता है। 

Advertisement
दरअसल तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद सुनील मंडल शनिवार सुबह कोलकाता स्थित भाजपा दफ्तर में पहुंचे थे जहां तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी का प्रयास किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी के इशारे पर अलोकतांत्रिक तरीके से हमले हो रहे हैं। ममता चाहती हैं कि यहां लोकतांत्रिक तरीके से कोई ना रहे इसलिए अब तृणमूल के हमले का जवाब अलोकतांत्रिक तरीके से ही दिया जाएगा।
 इसी पर पलटवार करते हुए फिरहाद हकीम ने कहा कि अर्जुन सिंह माफिया हैं। बदला लेने के बहुत सारे रास्ते उनके पास है। मुझे भी उनसे डर लगता है। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वह मुझे ना मारें। सुनील मंडल पर हमला करने की कोशिश करने वाले लोगों को तृणमूल कार्यकर्ता मानने से इनकार करते हुए फिरहाद ने कहा कि मंडल तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वह आदिवासी जनजाति बोर्ड के पदाधिकारी रहे हैं और उन्होंने लोगों से कई सारे वादे किए थे। अब जबकि भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उसी जाति से संबंधित लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया है। इसका तृणमूल से कोई लेना देना नहीं है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari