Advertisement
breaking news

IND vs AUS T20 Series- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टीम को मिला नया कप्तान

खेल

IND vs AUS T20 series- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

IND vs AUS T20 Series

विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा मुकाबला 26 को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

तीसरा मुकाबला 28 को गुवाहटी में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 1 दिसम्बर को रायपुर में और पांचवा और आखिरी मुकाबला 3 दिसम्बर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

IND vs AUS सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

श्रेयष अय्यर अंतिम दो मैचों में उपकप्तान के तौर पर टीम का हिस्सा बनेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari