IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं है। दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। मैच से पहले लक्ष्मण ने संकेत दिया था कि टीम में टी20 विशेषज्ञ युवाओं को मौका दिया जाएगा। टीम में संजू सैमसन और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका होगा।

Share from here