Advertisement

भारत बनाम वेस्ट इंडीज – भारतीय टीम के कई खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

खेल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के बारे में जानकारी दे दी है। 

Advertisement

 

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (स्टैंडबाय प्लेयर) का सोमवार 31 जनवरी तो आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फील्डिंग कोच टी दिलीप और सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर बी लोकेश का भी उसी दिन कोरोना टेस्ट हुआ था और वो भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ का सोमवार को कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें वे नेगेटिव थे, लेकिन मंगलवार हुए दूसरे राउंड के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। 

 

बोर्ड ने आगे बताया है कि बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार का 2 फरवरी को हुआ कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जबकि पहले दोनों दौर के आरटी-पीसीआर टेस्ट में वे नेगेटिव आए थे।

 

बीसीसीआई की मेडिकल टीम कोविड 19 के इन मामलों को संभाल रही है और पूरी तरह से ठीक होने तक ये खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य आइसोलेशन में रहेंगे। बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari