देश मे 24 घंटे में कोरोना के 2,876 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,29,98,938 हो गई। इस दौरान 98 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 5,16,072 हो गया। पिछले 24 घंटे में 3,884 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,24,50,055 हो गई है। अब 32,811 एक्टिव केस है।
