नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब छह लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,771 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6,48,315 पर पहुंच गई है।
वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 442 लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से अबतक 18655 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,35,433 एक्टिव मरीज हैं।
राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,335 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 3,94,227 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
