देश मे 24 घंटे में 24,248 नए मामले आए सामने, 425 लोगों की हुई मौत

कोलकाता
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब सात लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,248 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6,97,413 पर पहुंच गई है।
वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 425 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 19,693 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,53,287 एक्टिव मरीज हैं।
वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,350 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 4,24,433 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Share from here