Advertisement

टीम इंडिया ने ओवल में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 157 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे

खेल

भारत ने इंग्लैंड को द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में 157 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब शृंखला का अंतिम मुकाबला 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Advertisement

 

बता दें कि भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त ली थी। इसके बाद रोहित शर्मा के शतक, जबकि चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत और शार्दुल ठाकुर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 466 रन बनाए, जिसके साथ इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन का टारगेट मिला।

 

टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 210 रन पर सिमट गई।सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। बर्न्स 50 और हसीब हमीद 63 रन बनाकर आउट हुए।

 

उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके और भारत ने 157 रन से मैच अपने नाम किया।

 

टीम इंडिया की ओर से उमेश यादव ने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari