Advertisement

आज से सज जाएगा IPL का मंच, धोनी-रोहित की होगी टक्कर

खेल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) -14 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। 

Advertisement

 

आज के मैच में पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार आईपीएल खिताब पर कब्जा करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है।

 

मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा तो चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एमएस धोनी के पास होगी। हर किसी को आईपीएल की इन दोनों लोकप्रिय टीमों के बीच मुकाबले का इंतजार है। इन दोनों को पूरी कोशिश होगी कि वो अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करें।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari