Advertisement

आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला

खेल

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में एक-दूसरे को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के इरादे से उतरेंगी।

Advertisement

 

दोनों ही टीम मौजूदा सत्र में एक और मुकाबला हारने की स्थिति में भी नहीं हैं। पंजाब की टीम 12 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट प्लस 0.023 है। दिल्ली की टीम के भी 12 ही अंक हैं लेकिन प्लस 0.210 के अच्छे नेट रन रेट के कारण टीम पांचवें स्थान पर है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari