Advertisement
ips-police-officer-in-uniform-touched-mamata-banerjee-feet-in-west-bengal

आईजी राजीव मिश्रा ने वर्दी में छुए ममता के पैर, वीडियो वायरल

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुलिस महकमे से संबंधित एक विवादास्पद वीडियो क्लिप विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजीव मिश्रा ड्यूटी के दौरान वर्दी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पैर छू रहे हैं। आठ सेकेंड के इस वीडियो में कई अन्य आला अधिकारियों, नेताओं एवं मंत्रियों को देखा जा सकता है। वर्दी में मुख्यमंत्री का पैर छुने वाले आईजी मिश्रा को लेकर प्रशासनिक हलके में भी कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। इसको लेकर राजनीतिक दल भी हमलावर हो गए हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री समुद्र के किनारे बैठी हैं। पास में एक केक रखा हुआ है जिसे काटकर मुख्यमंत्री बांट रही हैं। उनके बाईं ओर मंत्री शुभेंदु अधिकारी बैठे हैं। उनके ठीक पास एडीजी रैंक के एक पुलिस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री के दाहिनी ओर शिशिर अधिकारी खड़े हैं। उनके दाहिनी ओर आईजी मिश्र वर्दी में खड़े हैं।

 ड्यूटी के दौरान वर्दी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पैर छू रहे हैं राजीव मिश्रा

मुख्यमंत्री अपने सामने रखे केक का एक टुकड़ा उठाती हैं और अपने सामने खड़े सुरक्षा निदेशक आईपीएस विनीत गोयल को खाने के लिए देती हैं। उसी में से एक टुकड़ा तोड़कर मुख्यमंत्री बगल में खड़े आईपीएस मिश्रा की ओर बढ़ा देती हैं। मिश्रा केक को खा लेते हैं और इसके बाद उसी हालत में वे मुख्यमंत्री के पैर छूकर प्रणाम कर रहे हैं। ममता उन्हें केक का टुकड़ा देने के बाद एक दूसरा टुकड़ा शिशिर अधिकारी को दे रही हैं। आसपास खड़े कई लोग मुख्यमंत्री और इस पूरे दृश्य का मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।

पूर्व पुलिस अधिकारी पंकज दत्त ने इस पूरी घटना की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी होने के नाते राजीव मिश्रा ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल मानकर चलने के लिए बाध्य हैं। इसके मुताबिक ड्यूटी के दौरान किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी को वह सलूट कर सकते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को पैर छूकर प्रणाम करना सर्विस रूल का उल्लंघन है। यह दंडनीय अपराध भी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari