Advertisement

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लगवाया कोरोना का टीका

विदेश

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लगवाया। नेतन्याहू कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने वाले इजराइल के पहले व्यक्ति हैं। इसके साथ ही वह दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह टीका लगवाया है।

Advertisement

बता दें, इजराइल रविवार से अपने हेल्थ वर्कर्स और नर्सिंग होम में रहने वाले मेडिकल स्टाफ को वैक्सीनेशन देने की शुरुआत करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद का उदाहरण पेश करने के लिए सबसे पहला टीका लगवाना चाहते थे और इसके जरिए लोगों को प्रेरित भी करना चाहते थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari