Advertisement
breaking news

ISRO का EOS-09 मिशन हुआ असफल – तकनीकी खराबी के कारण तीसरा चरण….

देश

ISRO के अभियान को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट (EOS-09) मिशन असफल हो गया है।

Advertisement

ISRO EOS -09

इसरो के प्रमुख वी नारायणन ने लॉन्चिंग के बाद जानकारी देते हुए बताया कि EOS-09 मिशन अपने मकसद में फेल हो गया।

असफलता और खामियों को लेकर नारायणन ने कहा कि इसका पूरा विश्लेषण करने के बाद इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में PSLV-C61 की लॉन्चिंग पर इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा, “यह मिशन अपने तीसरे चरण के दौरान नाकाम हो गया।

हम इस पर अवलोकन देख रहे हैं और मिशन पूरा नहीं हो पाया है। आकलन करने के बाद हम वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि इसरो का बेहद खास पीएसएलवी 4 स्टेज रॉकेट है और पहले लॉन्चिंग के दौरान शुरुआती 2 चरण सामान्य थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari