Advertisement
sunlight news

कूचबिहार में ममता बनर्जी के काफिले के सामने लगे जय श्रीराम के नारे

बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले के सामने एक बार फिर जय श्रीराम के नारे लगाए गए हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ है। मंगलवार को जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री कूचबिहार के लिए रवाना हुईं।
जिले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद वामनपाड़ा शिव यज्ञ मंदिर की ओर मुख्यमंत्री का काफिला जा रहा था। उसी समय रास्ते में खड़े कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
वीडियो में सुना जा सकता है कि कुछ लोग कह रहे हैं, “दीदी नमस्कार, जय श्रीराम, जय श्रीराम।” हालांकि सीएम अपनी गाड़ी में बैठी हुई चुपचाप वहां से गुजर गई हैं। 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के समय जब बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में ममता बनर्जी गई थीं तब वहां भी कुछ लोगों ने उनके काफिले के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए थे। इसके बाद ममता काफी नाराज हो गई थीं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari