Advertisement

इस्तीफे के दूसरे दिन ही जितेंद्र तिवारी का यू-टर्न, कहा तृणमूल में ही था और रहूँगा

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले विधायक जितेंद्र तिवारी ने अब अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। तृणमूल नेता अरुप विश्वास के साथ बैठक के बाद जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वे तृणमूल में ही रहेंगे। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सभी मतभेदों को सुलझा लिया गया है।

Advertisement

शुक्रवार रात को जितेंद्र तिवारी दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर में सुरूचि संघ क्लब पहुंचे। अरूप विश्वास और प्रशांत किशोर ने उनके साथ बैठक की। बैठक के बाद, जितेंद्र तिवारी ने कहा, “मैं इतना बड़ा नेता नही हूँ।” मैं दीदी से अनुरोध करूंगा कि आप मेरा इस्तीफा स्वीकार न करें।

उन्होंने आगे कहा कि अरूप विश्वास ने मुझे बताया, ममता दीदी मेरे व्यवहार से आहत थीं। मैं दीदी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। मैं दीदी से माफी मांगूंगा। टीम छोड़ने की बात करना गलत था। हालांकि फिरहाद हकीम पर किए गए सवालों को उन्होंने टाल दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari