breaking news

अफगानिस्तान मुद्दे पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन- हमारी सेना और जोखिम नहीं उठाएगी

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर देश को संबोधित किया। बाइडेन ने कहा कि मैं सैनिकों की वापसी के फैसले को लेकर कायम हूं, हमारे सैनिकों ने बहुत त्याग किया है। अब हम और अपने सैनिकों की जिंदगी जोखिम में नहीं डाल सकते। 

 

जो बाइडेन ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वो बिना लड़े देश से भाग गए। देश में बनी इस स्थिति को लेकर गनी से सवाल किए जाने चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि गनी कैसे अपने देश के लोगों को इस हालात में छोड़कर भाग सकते हैं।

 

इसके अलावा जो बाइडेन ने कहा कि, राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और मैं अफगानिस्तान में जमीन पर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाना चाहते हैं जिसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

Share from here