breaking news

अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने के लिए बनाई गई स्पेशल सेल, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

अफगानिस्तान में हालात हर बीतते दिन के साथ ही बदतर होते जा रहे हैं। तालिबान ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया है और हर तरफ बंदूक के साथ तालिबान के लड़ाके घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। अफगानिस्तान के मसले से भारत समेत पूरी दुनिया चिंतित है। भारत सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों और इससे जुड़े मुद्दों के लिए एक सेल की स्थापना भी की है, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर और जीमेल आईडी जारी की गई है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि एमईए (विदेश मंत्रालय) ने लोगों की वापसी और अफगानिस्तान से अन्य तरह के अनुरोधों के लिए एक स्पेशल अफगानिस्तान सेल की स्थापना की है।” इसके लिए फोन नंबर-+919717785379 और ईमेल आईडी MEAHelpdeskIndia@gmail.com को जारी किया गया है।

 

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिखों को वापस लाने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्रालय और अन्य विभाग सभी जरूरी प्रबंध करेगा। मालूम हो कि अफगानिस्तान में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी रहते हैं।

Share from here