Advertisement

आज पंचतत्व में विलीन होंगे कल्याण सिंह, गृहमंत्री रक्षामंत्री सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

देश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज अलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके बाद कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा।

Advertisement

 

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे और उन्हें आखिरी विदाई देंगे। रविवार को कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से लखनऊ से अलीगढ़ ले जाया गया था।

 

इससे पहले उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में रखा गया था, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामभक्त कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।पीएम मोदी व योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके लखनऊ स्थित निवास पर जाकर ही श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari